परिणामित्र का तुल्यांक प्रतिरोध | Equivalent resistance of transformer
सभी परिणामित्रों (Transformers) की दोनों कुण्डलियों में कुछ ना कुछ ओमीय प्रतिरोध (ohmic resistance) आवश्यक रूप से होता है। एक आदर्श परिणामित्र में कोई प्रतिरोध नहीं होता लेकिन ऐसा ट्रांसफॉर्मर केवल गणनाओं में काम आता है, वास्तव में कोई आदर्श परिणामित्र (Idle Transformer) नहीं होता है | परिणामित्र का सम्पूर्ण प्रतिरोध ज्ञात करके सम्पूर्ण हानियों की गणना की जा सकती है |
अतः परिणामित्र की दोनों कुंडलियों का सम्पूर्ण प्रतिरोध परिणामित्र का तुल्यांक प्रतिरोध कहलाता है।