Objective questions of Transformer part 3
1. एक परिणामित्र में प्राथमिक तथा द्वितीय कुंडलन के मध्य प्रतिरोध होता है
A. लगभग 5 Ω
B. लगभग 1 Ω
C. शून्य
D. अनंत
उत्तर- D. अनंत
2. परिणामित्र में टेप चेंजर का क्या उद्देश्य है ?
A. प्राथमिक वोल्टेज में बदलाव करने के लिए
B. द्वितीयक वोल्टेज में बदलाव करने के लिए
C. शक्ति गुणक में बदलाव करने के लिए
D. करंट में बदलाव करने के लिए
उत्तर- B. द्वितीयक वोल्टेज में बदलाव करने के लिए
विवरण- परिणामित्र कि आउटपुट अथवा द्वितीयक वोल्टेज में बदलाव करने के लिए टेप चेंजर लगाया जाता है |
3. परिणामित्र की दक्षता शून्य कब होती है
A. शून्य भार पर
B. पूर्ण भार पर
C. चोथाई भार पर
D. आधे भार पर
उत्तर- A. शून्य भार पर
विवरण- क्योंकि शून्य भार पर परिणामित्र की आउटपुट भी शून्य होती है तत्पश्चात दक्षता भी शून्य होती है |
4. परिणामित्र में इन्सुलेटिंग के लिए सबसे उपयुक्त तरल पदार्थ है-
A. हाइड्रोकार्बन तेल
B. पानी
C. A ग्रेड खनिज तेल
D. खनिज तेल
उत्तर- A. हाइड्रोकार्बन तेल
5. शक्ति परिणामित्र की दक्षता लगभग होती है-
A. 100%
B. 80%
C. 96%
D. 86%
उत्तर- C. 96%
6. ट्रांसफॉर्मर में ब्रीदर का क्या कार्य है-
A. परिणामित्र में शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाना
B. परिणामित्र के अन्दर जाने वाली हवा से नमी को सोखना
C. परिणामित्र को ठंडा करना
D. परिणामित्र तेल को ठंडा करना
उत्तर- B. परिणामित्र के अन्दर जाने वाली हवा से नमी को सोखना
विवरण- परिणामित्र के अन्दर तेल का संकुचन होते समय बाहर की हवा अन्दर जाती है | ब्रीदर में रखा सिलिका जैल, परिणामित्र के अन्दर जाने वाली हवा से नमी को सोख लेता है |
7. एक व्यावहारिक परिणामित्र (Transformer) में ताम्र हानियाँ कितनी होती हैं ?
A. कुल हानियों की 85%
B. कुल हानियों की 65%
C. कुल हानियों की 10%
D. कुल हानियों की 05%
उत्तर- A. कुल हानियों की 85%
8. सामान्यतया 5 KVA तक के परिणामित्र की शीतलन प्रणाली होती है-
A. जल दाब द्वारा शीतलन
B. गैस द्वारा शीतलन
C. प्राकृतिक वायु द्वारा शीतलन
D. तेल द्वारा शीतलन
उत्तर- C. प्राकृतिक वायु द्वारा शीतलन
9. निम्न को कम करने के लिए परिणामित्र की क्रोड को पट्टलित किया जाता है |
A. कुंडलन प्रतिरोध
B. हिस्टेरेसिस हानि
C. ताम्र हानि
D. भँवर धारा हानि
उत्तर- D. भँवर धारा हानि
विवरण- परिणामित्र की क्रोड को पटलित बनाने से भंवर धारा हानियां कम हो जाती हैं
10. एक वितरण परिणामित्र (Distribution transformer) की पूर्ण दिवस दक्षता (All _day Efficiency) व्यावसायिक दक्षता (Commercial Efficiency) से .... होती है
A. दो गुनी
B. कम
C. अधिक
D. बराबर
उत्तर- B. कम
विवरण- वितरण परिणामित्र की पूर्ण दिवस दक्षता, व्यवसायिक दक्षता से कम होती है |
Objective questions of Transformer part 3
11. बक बूस्ट परिणामित्र क्या होता है ?
A. दो कुण्डली परिणामित्र
B. उपकरण परिणामित्र
C. एडजस्टेबल परिणामित्र
D. एक कुण्डली परिणामित्र
उत्तर- A. दो कुण्डली परिणामित्र
12. परिणामित्र में लघु परिपथ परीक्षण (Short Circuit Test) क्यों किया जाता है ?
A. लोह हानियाँ ज्ञात करने के लिए
B. शून्य भार पर ताम्र हानियाँ ज्ञात करने के लिए
C. पूर्ण भार पर ताम्र हानियाँ ज्ञात करने के लिए
D. उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर- C. पूर्ण भार पर ताम्र हानियाँ ज्ञात करने के लिए
विवरण- पूर्ण भार पर ताम्र हानियां ज्ञात करने के लिए लघु परिपथ परीक्षण (Short Circuit Test) किया जाता है |
13. परिणामित्रों को श्रेणी में क्यों जोड़ा जाता है ?
A. अच्छा प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए।
B. भार कम करने के लिए
C. उच्च धारा प्राप्त करने के लिए।
D. उच्च वोल्टेज प्राप्त करने के लिए।
उत्तर- D. उच्च वोल्टेज प्राप्त करने के लिए।
विवरण- परिणामित्रों को श्रेणी में जोड़ने से उच्च वोल्टेज प्राप्त होती है।
14. एक सामान्य परिणामित्र अपनी उच्चतम दक्षता पर कब कार्य करता है ?
A. वोल्टता नियमन न्यूनतम हो
B. ताम्र क्षति लोह क्षति के समान हो
C. प्राथमिक प्रतिरोध द्वितीयक प्रतिरोध के समान हो
D. हिस्टेरेसिस क्षति भँवर धारा क्षति के समान हों
उत्तर- B. ताम्र क्षति लोह क्षति के समान हो
15. एक आदर्श परिणामित्र में-
A. हानियां तथा चुम्बकीय लीकेज नहीं होता
B. प्राथमिक तथा द्वितीयक वाइंडिंग इंटरलीव्ड होती है
C. प्राथमिक तथा द्वितीयक कुंडलन के लिए अलग-अलग कोर होती है
D. कुंडलन एल्युमीनियम की ना होकर तांबा की होती है
उत्तर- A. हानियां तथा चुम्बकीय लीकेज नहीं होता
16. परिणामित्र में कौन सा भाग सबसे अधिक गर्म होता है ?
A. परिणामित्र टैंक
B. कुंडलन
C. तेल
D. क्रोड
उत्तर- B. कुंडलन
विवरण- परिणामित्र में कुंडलन सबसे अधिक गर्म होती है
17. वोल्टेज रेगुलेटर की तरह उपयोग होने वाला परिणामित्र है-
A. उच्चाई परिणामित्र (Step-up transformer)
B. अपचाई परिणामित्र (Step-down transformer)
C. 1 फेज परिणामित्र
D. स्व परिणामित्र (Auto transformer)
उत्तर- D. स्व परिणामित्र (Auto transformer)
18. परिणामित्र की पूर्ण दिवस दक्षता को...........भी कहते हैं।
A. ऊर्जा दक्षता
B. शक्ति दक्षता
C. कार्य दक्षता
D. उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर- A. ऊर्जा दक्षता
विवरण- परिणामित्र की पूर्ण दिवस दक्षता को ऊर्जा दक्षता के नाम से भी जाना जाता है |
19. परिणामित्र तेल की परावैद्युत सामर्थ्य (Dielectric strength) का मापन किस पर निर्भर करता है ?
A. जाँच उपकरण की सफाई पर
B. सैम्पल पर
C. ऑपरेटर की दक्षता पर
D. जाँच उपकरण पर
उत्तर- A. जाँच उपकरण की सफाई पर
20. किसी परिणामित्र पर 0.8 Lagging पॉवर फैक्टर पर दक्षता 95% है | इसी परिणामित्र पर समान भार पर 0.8 Leading पॉवर फैक्टर पर क्या दक्षता होगी
?
A. 95%
B. 85%
C. 95% से कम
D. 95% से अधिक
उत्तर- A. 95%
Objective questions of Transformer part 3
21. वह परिणामित्र जिस पर केवल प्रकाश भार जुड़ा है, की शक्ति दक्षता पूर्ण दिवस दक्षता से ..... होती है
A. कम
B. बराबर
C. आधी
D. अधिक
उत्तर- D. अधिक
विवरण- वह परिणामित्र जिस पर केवल प्रकाश भार जुड़ा है उसकी शक्ति दक्षता पूर्ण दिवस दक्षता से हमेशा अधिक होती है |
22. परिणामित्र में लोड घटने या बढ़ने पर लोह क्षति में कोई परिवर्तन नहीं होता है क्योंकि-
A. कोर का घनत्व समान रहता है
B. वोल्टेज समान रहती है
C. कोर में फ्लक्स स्थिर रहती है
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- C. कोर में फ्लक्स स्थिर रहती है
23. बकोल्ज रिले को परिणामित्र में किस स्थान पर लगाया जाता है ?
A. परिणामित्र टैंक के अन्दर
B. ब्रीदर से पहले
C. मुख्य टैंक व कंजरवेटर के मध्य
D. ब्रीदर व कंजरवेटर के मध्य
उत्तर- C. मुख्य टैंक व कंजरवेटर के मध्य
24. स्व परिणामित्र (Auto Transformer) का उपयोग किया जाता है-
A. आउटपुट में स्थिर वोल्टता पाने के लिए
B. स्वतः वोल्टता में परिवर्तन के लिए
C. वोल्टता में थोड़ा परिवर्तन करने के लिए
D. ऑटोमोबाइल में
उत्तर- C. वोल्टता में थोड़ा परिवर्तन करने के लिए
विवरण- जहां वोल्टता में थोड़ा-बहुत परिवर्तन करना हो वहां स्व परिणामित्र का उपयोग किया जाता है
25. धारा परिणामित्र व विभव परिणामित्र का उपयोग निम्न का रेंज बढ़ाने के लिए किया जाता है-
A. क्रमश: AC अमीटर और DC वोल्टमीटर
B. क्रमश: AC अमीटर और AC वोल्टमीटर
C. क्रमश: DC अमीटर और DC वोल्टमीटर
D. क्रमश: DC अमीटर और AC वोल्टमीटर
उत्तर- B. क्रमश: AC अमीटर और AC वोल्टमीटर
विवरण- धारा परिणामित्र का उपयोग AC अमीटर की रेंज बढ़ाने के लिए तथा विभव परिणामित्र का उपयोग AC वोल्टमीटर की रेंज बढ़ाने के लिए किया जाता है।
26. शक्ति परिणामित्र (Power Transformer) इस प्रकार बनाये जाते हैं कि............पर इनकी दक्षता अधिकतम हो
A. आधे भार
B. पूर्णभार से अधिक
C. शून्य भार
D. पूर्णभार
उत्तर- D. पूर्णभार
27. एक परिणामित्र के पूर्ण भार पर ताम्र क्षति 1600 वाट है तो इस परिणामित्र पर 75% भार पर ताम्र क्षति कितनी होगी ?
A. 300 वाट
B. 900 वाट
C. 800 वाट
D. 1200 वाट
उत्तर- B. 900 वाट
28. परिणामित्र में ताम्र क्षति (Copper loss) का मुख्य कारण है-
A. चुम्बकीय क्षेत्र के कारण
B. भँवर धारा क्षति के कारण
C. कुंडलन के प्रतिरोध के कारण
D. वोल्टेज ड्राप के कारण
उत्तर- C. कुंडलन के प्रतिरोध के कारण
29. किसी धारा परिणामित्र (CT) से एमीटर को जोड़ने से पहले क्या करना चाहिए ?
A. CT की प्राथमिक वाइंडिंग लघु पथित (Short circuit) कर देनी चाहिए |
B. CT की द्वितीयक वाइंडिंग लघु पथित (Short circuit) कर देनी चाहिए |
C. CT की प्राथमिक वाइंडिंग Open कर देनी चाहिए |
D. CT की द्वितीयक वाइंडिंग Open कर देनी चाहिए |
उत्तर- B. CT की द्वितीयक वाइंडिंग लघु पथित (Short circuit) कर देनी चाहिए |
30. परिणामित्र की प्राथमिक व द्वितीयक वोल्टता के मध्य फेज अंतर होता है-
A. 30°
B. 45°
C. 90°
D. 180°
उत्तर- D. 180°
Objective questions of Transformer part 3
31. परिणामित्र में उपयोग हो रहा ऐसा तेल जिसकी परावैद्युत सामर्थ्य (Die-electric strength) 20 KV से कम है-
A. उसे निकालकर फेंक देना चाहिये
B. उसे गर्म करके उपयोग करना चाहिए
C. उपयोग करते रहना चाहिये
D. उसे फिल्टर करके उपयोग करना चाहिए
उत्तर- D. उसे फिल्टर करके उपयोग करना चाहिए
32. शक्ति परिणामित्र (Power transformer) में टैपिंग किस तरफ होती हैं ?
A. उच्च वोल्टेज (HT) की तरफ
B. निम्न वोल्टेज (LT) की तरफ
C. दोनों तरफ
D. दोनों के बीच में
उत्तर- A. उच्च वोल्टेज की तरफ
33. वितरण परिणामित्र को बनाते समय लोह हानियां कम से कम होने वाला बनाया जाता है क्योंकि
A. वितरण परिणामित्र की प्राथमिक कुंडलन, प्रदाय से हमेशा जुड़ी रहती है।
B. लोह हानियों से ताम्र हानियां भी बढती हैं।
C. लोह हानियों के कारण प्रतिरोधक जल्दी खराब हो जाता है
D. परिणामित्र तेल जल्दी गर्म हो जाता है।
उत्तर- A. वितरण परिणामित्र की प्राथमिक कुंडलन, प्रदाय से हमेशा जुड़ी रहती है।
विवरण- प्रदाय से जुड़ने पर शुन्य भार पर भी परिणामित्र में लोह हानियां होती हैं अतः प्रदाय से जुड़ते ही लोह हानियां शुरू हो जाती हैं |
34. परिणामित्र का शक्ति गुणक होता है-
A. 1
B. 0.9 अग्रगामी
C. 0.9 पश्चगामी
D. भार के शक्ति गुणक पर निर्भर करता है
उत्तर- D. भार के शक्ति गुणक पर निर्भर करता है
35. शुष्क सिलिका जेल का रंग कैसा होता है ?
A. गुलाबी
B. पीला
C. नीला
D. काला
उत्तर- C. नीला
विवरण- शुष्क सिलिका जेल का रंग नीला होता है। नमी सोखने पर इसका रंग गुलाबी हो जाता है |

36. नम सिलिका जेल का रंग कैसा होता है ?
A. गुलाबी
B. पीला
C. नीला
D. काला
उत्तर- A. गुलाबी
विवरण- नम सिलिका जेल का रंग गुलाबी होता है।
37. एक परिणामित्र की आवृति कम हो जाने पर-
A. क्रोड में फ्लक्स घनत्व समान रहेगा
B. लोह हानियाँ कम हो जायेंगी
C. क्रोड का फ्लक्स घनत्व बढ़ जायेगा
D. वोल्टेज बढ़ जाएगी
उत्तर- B. लोह हानियाँ कम हो जायेंगी
विवरण- परिणामित्र की आवर्ती कम हो जाने पर उसकी लोह हानियां भी कम हो जाती हैं |
38. वह परिणामित्र जो प्राथमिक कुंडलन को द्वितीयक कुंडलन से आइसोलेट नहीं करता है
A. वितरण परिणामित्र (Distribution transformer)
C. धारा परिणामित्र (Current transformer)
B. विभव परिणामित्र (Potential transformer)
D. स्व परिणामित्र (Auto transformer)
उत्तर- D. स्व परिणामित्र (Auto transformer)
विवरण- स्व परिणामित्र (Auto transformer) की प्राथमिक व द्वितीयक कुंडलन एक ही होती है |
39. परिणामित्र की प्राथमिक वोल्टता कम करने से-
A. लोह हानियाँ बढ़ जाती हैं।
B. लोह हानियाँ समान रहती हैं।
C. लोह हानियाँ कम हो जाती हैं।
D. द्वितीयक की वोल्टता बढ़ जाती है।
उत्तर- C. लोह हानियाँ कम हो जाती हैं।
विवरण- परिणामित्र की प्राथमिक वोल्टता को कम करने से लोह हानियां भी कम हो जाती हैं |
40. वितरण परिणामित्र (Distribution transformer) की पूर्ण दिवस दक्षता अधिकतम होती हैं। क्योंकि-
A. लोह व ताम्र हानियाँ दोनों बहुत कम होती है।
B. लोह हानियाँ बहुत कम होती है।
C. ताम्र हानियाँ बहुत कम होती है।
D. इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर- B. लोह हानियाँ बहुत कम होती है।
Objective questions of Transformer part 3
41. किसी परिणामित्र में हिस्टेरेसिस क्षतियां किस पर निर्भर करती हैं ?
A. केवल करंट पर
B. केवल वोल्टेज पर
C. कोर की मोटाई पर
D. केवल लोड पर
उत्तर- C. कोर की मोटाई पर
42. किसी परिणामित्र में भंवर धारा क्षतियां किस पर निर्भर करती हैं ?
A. केवल लोड पर
B. केवल करंट पर
C. केवल आवृति (Frequency) के वर्ग पर
D. केवल आवृति (Frequency) पर
उत्तर- D. केवल आवृति (Frequency) पर
43. एक परिणामित्र की लोह हानियाँ 600 वाट है जब वह अपनी उच्चतम दक्षता पर कार्य कर रहा है। तब इसकी ताम्र हानियाँ होगीं-
A. 400 वाट
B. 600 वाट
C. 900 वाट
D. 1200 वाट
उत्तर- B. 600 वाट
विवरण- एक परिणामित्र की लोह हानियां व ताम्र हानियां समान होने पर उसकी दक्षता उच्च होती है
44. निम्न में से स्व परिणामित्र (Auto transformer) होता है-
A. एलिमिनेटर्स
B. वाणिज्यिक भवनों में लगे परिणामित्र
C. क्लैंप मीटर / टोंग टेस्टर
D. श्रृंखला लाइन बूस्टर
उत्तर- D. श्रृंखला लाइन बूस्टर
45. आर्क वेल्डिंग के लिए उपयोग किये जाने वाले परिणामित्र की द्वितीयक धारा व वोल्टेज होती है-
A. निम्न धारा, उच्च वोल्टेज
B. उच्च धारा, उच्च वोल्टेज
C. निम्न धारा, निम्न वोल्टेज
D. उच्च धारा, निम्न वोल्टेज
उत्तर- D. उच्च धारा, निम्न वोल्टेज
46. किसी परिणामित्र की पूर्ण भार पर लौह क्षति 500 वाट है, इसी परिणामित्र की आधे भार पर लोह क्षति कितनी होगी ?
A. 125 वाट
C. 250 वाट
B. 1000 वाट
D. 500 वाट
उत्तर- D. 500 वाट
विवरण- क्योंकि परिणामित्र की लोह क्षति सभी भारों पर समान होती है |
47. 0.9 पॉवर फैक्टर पर किसी परिणामित्र की पूर्ण रेटिंग 180 KW है तो उस परिणामित्र की KVA रेटिंग क्या होगी ?
A. 360 KVA
B. 200 KVA
C. 180 KVA
D. 190 KVA
उत्तर- B. 200 KVA
विवरण- KVA रेटिंग में पॉवर फैक्टर को शामिल नहीं किया जाता, इसलिए इसकी गणना 1 अथवा यूनिटी पॉवर फैक्टर मानकर की जाती है |
अतः 1 अथवा यूनिटी पॉवर फैक्टर पर रेटिंग =180×1/0.9 = 200
48. किसी परिणामित्र के लिए कौन सी स्थिति अधिकतम कार्य क्षमता की होती है-
A. कोर क्षति = हिस्टेरिसिस क्षति
B. ताम्र क्षति = आयरन क्षति
C. हिस्टेरिसिस क्षति = एडी करंट क्षति
D. कुल क्षति = 1/2 ताम्र क्षति
उत्तर- B. ताम्र क्षति = आयरन क्षति
49. निम्न में से कौन सा द्रव परिणामित्र में शीतलन के लिए उपयोग नहीं करना चाहिये
A. जल
B. सिलिकॉन तरल
C. खनिज तेल
D. हाइड्रोकार्बन तेल
उत्तर- A. जल
विवरण- पानी का उपयोग परिणामित्र के शीतलन के लिए नहीं किया जाता | कभी-कभी बड़े परिणामित्रों के टैंक में भरे तेल में से पानी के पाइप गुजारकर तेल को ठंडा किया जाता है लेकिन प्रत्यक्ष (Direct) रूप से पानी से परिणामित्र ठंडा नहीं किया जाता |
50. कुल कोर क्षति को क्या कहते है ?
A. चुम्बकीय क्षति
B. हिस्टेरेसिस क्षति
C. भंवर धारा क्षति
D. तांबा क्षति
उत्तर- A. चुम्बकीय क्षति
Objective questions of Transformer part 3
51. परिणामित्र में नमी के प्रवेश को रोकने के लिए ब्रीदर में इस्तेमाल किया जाता है-
A. खनिज तेल
B. सोडियम सिलिकेट
C. सिलिका जैल
D. हाइड्रोकार्बन तेल
उत्तर- C. सिलिका जैल
विवरण- ब्रीदर में सिलिका जेल भरी जाती है जो अन्दर जाने वाली हवा से नमी को सोख लेती है |
52. स्कॉट कनेक्शन किस प्रकार की सप्लाई के लिए प्रयुक्त होता है-
A. 2 फेज से 3 फेज
B. 3 फेज से 2 फेज
C. 3 फेज से 1 फेज
D. 1 फेज से 3 फेज
उत्तर- B. 3 फेज से 2 फेज
53. तीन एक फेज परिणामित्र, प्रत्येक की क्षमता 5KVA है, को क्लोज्ड डेल्टा संयोजन में जोड़ा गया है, यदि एक ट्रांसफॉर्मर को हटा लिया जाये तो इनकी भार उठाने की क्षमता कितनी रह जायेगी ?
A. 20 KVA
B. 15 KVA
C. 8.7 KVA
D. 5 KVA
उत्तर- C. 8.7 KVA
विवरण- तीन में से एक परिणामित्र को हटाने पर बचे हुए V प्रकार के कनेक्शन को ओपन डेल्टा कनेक्शन कहते हैं जिसकी क्षमता, कुल क्षमता की 58% होती है-
अतः कुल क्षमता = 5 x 3 = 15 KVA
ओपन डेल्टा में क्षमता = 58%
15 x 58 / 100 = 8.7 KVA
54. परिणामित्र में उच्च वोल्टता नियमन (Voltage regulation) में
A. शून्य भार से पूर्ण भार तक निम्न वोल्टता परिवर्तन
B. शून्य भार से पूर्ण भार तक उच्च वोल्टता परिवर्तन
C. निम्न लोह हानियाँ
D. निम्न ताम्र हानियाँ
उत्तर- A. शून्य भार से पूर्ण भार तक निम्न वोल्टता परिवर्तन
विवरण- जिस परिणामित्र में शुन्य भार से पूर्ण भार तक बहुत कम वोल्टेज परिवर्तन होता है उसका वोल्टता नियमन (Voltage regulation) अच्छा/उच्च माना जाता है |
55. टरशरी कुण्डलन को निम्न में से किसमे किया जाता है -
A. स्टार-डेल्टा संयोजन में
B. डेल्टा-स्टार संयोजन में
C. डेल्टा-डेल्टा संयोजन में
D. स्टार-स्टार संयोजन में
उत्तर- D. स्टार-स्टार संयोजन में
56. किसी सब स्टेशन पर वोल्टता को स्टैप डाऊन करने के लिए परिणामित्र में संयोजन प्रयोग किया जाता है
A. स्टार-स्टार संयोजन
B. डेल्टा-डेल्टा संयोजन
C. स्टार-डेल्टा संयोजन
D. डेल्टा-स्टार संयोजन
उत्तर- (C) स्टार-डेल्टा संयोजन
57. एक डेल्टा में संयोजित परिणामित्र की एक फेज की कुंडली जल जाने पर उसकी शक्ति कितनी होगी
A. पूर्ण भार शक्ति की 86.6%
B. पूर्ण भार शक्ति की 50% रह जाएगी
C. पूर्ण भार शक्ति के बराबर
D. शून्य
उत्तर- A. पूर्ण भार शक्ति की 86.6%
58. छोटे उच्च वोल्टेज वाले परिणामित्रों में सबसे उपयुक्त कनैक्शन हैं-
A. स्टार-स्टार संयोजन
B. डेल्टा-डेल्टा संयोजन
C. स्टार-डेल्टा संयोजन
D. डेल्टा-स्टार संयोजन
उत्तर- (C) स्टार-डेल्टा संयोजन
59. निम्न में से कौन से परिणामित्र उपभोक्ता को प्रदाय देता है-
A. स्टार-डेल्टा परिणामित्र
B. वितरण परिणामित्र
C. शक्ति परिणामित्र
D.आटो परिणामित्र
उत्तर- B. वितरण परिणामित्र
60. शक्ति परिणामित्र में किस कुंडलन से टेपिंग निकाली जाती है
A. उच्च वोल्टता कुंडलन से
B. निम्न वोल्टता कुंडलन से
C. दोनों कुंडलनों से
D. उपरोक्त में से किसी में से नहीं
उत्तर- A. उच्च वोल्टता कुंडलन से
Objective questions of Transformer part 3
61. किसी वितरण परिणामित्र की उच्चतम दक्षता किस भार पर प्राप्त होती है-
A. 75% भार पर
B. 50% भार पर
C. पूर्ण भार पर
D. शून्य भार पर
उत्तर- B. 50% भार पर
62. किस प्रकार की कुंडलन का उपयोग 3 फेज शेल प्रकार परिणामित्र में किया जाता है ?
A. आयताकार प्रकार
B. वृत्ताकार प्रकार
C. बेलनाकार प्रकार
D. सैंडविच प्रकार
उत्तर- D. सैंडविच प्रकार
63. समानान्तर में प्रचालित 2 परिणामित्र भार को अपनी ............ के अनुसार बाँट लेते हैं
A. दक्षता
B. क्षरण प्रतिघात
C. प्रति इकाई प्रतिबाधा
D. प्रतिरोध
उत्तर- C. प्रति इकाई प्रतिबाधा
64. समानान्तर में प्रचालित 2 परिणामित्रों का वोल्टता अनुपात अलग-अलग होने पर वे
A. अपनी क्षमता अनुसार भार सहन नहीं करेंगे।
B. बिलकुल भी कार्य नही करेंगे।
C. अलग-अलग शक्ति गुणक पर कार्य करेंगे।
D. लघुपथित हो जाएंगे।
उत्तर- A. अपनी क्षमता अनुसार भार सहन नहीं करेंगे।
65. दो एक फेज परिणामित्रों के समानान्तर परिचालन के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शर्त आवश्यक नहीं है ?
A. दोनों परिणामित्रो की KVA क्षमता समान होनी चाहिए।
B. परिणामित्र उचित ध्रुवता के साथ जुड़ने चाहिऐं।
C. दोनों परिणामित्रों की प्रतिशत प्रतिबाधा समान होनी चाहिऐ।
D. टर्न अनुपात समान होना चाहिऐं।
उत्तर- A. दोनों परिणमित्रो की KVA क्षमता समान होनी चाहिए।
66. अधिकतम किस भार पर खुला डेल्टा परिणामित्र सुरक्षा पूर्वक कार्य करता है ?
A. 75%
B. 100%
C. 65%
D. 58%
उत्तर- D. 58%
67. परिणामित्र का उपयोग किया जाता है
A. वोल्टेज बदलने के लिए
B. आवृति बदलने के लिए
C. शक्ति बदलने के लिए
D. पॉवर फैक्टर बदलने के लिए
उत्तर- A. वोल्टेज बदलने के लिए
68. परिणामित्र से होने वाला शोर कहलाता है-
A. हमिंग
B. रिंगिंग
C. बजिंग
D. सायरन
उत्तर- A. हमिंग
69. किसी परिणामित्र का परिणमन अनुपात (Transformation ratio) अर्थात K एक से अधिक है तो वह-
A. उच्चाई परिणामित्र (Step-up transformer) है
B. अपचाई परिणामित्र (Step-down transformer) है
C. शक्ति परिणामित्र है
D. वितरण परिणामित्र है
उत्तर- A. उच्चाई परिणामित्र (Step-up transformer) है
70. किसी परिणामित्र का परिणमन अनुपात (Transformation ratio) अर्थात K एक से कम है तो वह-
A. उच्चाई परिणामित्र (Step-up transformer) है
B. अपचाई परिणामित्र (Step-down transformer) है
C. शक्ति परिणामित्र है
D. वितरण परिणामित्र है
उत्तर- B. अपचाई परिणामित्र (Step-down transformer) है

Objective questions of Transformer part 3
Related :-