सुरक्षा चिन्ह | Safety signs

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अथवा किसी भी कारखाने में कारीगर को कार्य करने से पूर्व सुरक्षा चिन्हों की जानकारी होना आवश्यक है | सुरक्षा चिन्हों की जानकारी के अभाव में कार्य करने के दौरान दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ जाती है | विभिन्न मशीनों तथा कारखाने अथवा कार्यशाला की दीवारों पर सुरक्षा चिन्ह बनाये जाते हैं |

निम्न 4 प्रकार के सुरक्षा चिन्ह होते हैं :-

  1. अनिवार्य सुरक्षा चिन्ह | Mandatory Safety sign
  2. निषेधात्मक सुरक्षा चिन्ह | Prohibitive Safety sign
  3. चेतावनी सुरक्षा चिन्ह | Warning Safety sign
  4. सूचनात्मक सुरक्षा चिन्ह | Informational Safety sign

1. अनिवार्य सुरक्षा चिन्ह | Mandatory Safety signs

किसी भी कारखाने/फेक्ट्री/कार्यशाला में ये सुरक्षा चिन्ह आवश्यक रूप से बनाने चाहियें तथा ऐसे स्थानों पर बनाने चाहिए जहां कारीगर/प्रशिक्षु को आसानी से दिखाई देवें |

इन चिन्हों की पृष्ठभूमि गोल तथा नीली होती है जिस पर सफ़ेद चिन्ह बना हुआ होता है |

कुछ अनिवार्य चिन्ह निम्न प्रकार हैं :-

Mandatory signs

2. निषेधात्मक सुरक्षा चिन्ह | Prohibitive Safety signs

कारखाने/फेक्ट्री/कार्यशाला में जो कार्य करना निषेध होता है उसे दर्शाने के लिए निषेधात्मक सुरक्षा चिन्ह बनाये जाते हैं | ये चिन्ह दर्शाते हैं कि इस स्थान पर ये कार्य करना मना है | 

इन चिन्हों की पृष्ठभूमि गोल तथा सफ़ेद होती है जिस पर काले रंग से चिन्ह बनाये जाते हैं तथा लाल रंग का बॉर्डर तथा क्रॉस लाइन बनाई जाती है |

कुछ निषेधात्मक चिन्ह निम्न प्रकार हैं :-

Prohibitive signs

3. चेतावनी सुरक्षा चिन्ह | Warning Safety signs

जिन चिन्हों द्वारा चेतावनी दी जाती है उन्हें चेतावनी चिन्ह कहा जाता है |

इन चिन्हों की पृष्ठभूमि त्रिभुजाकार तथा पीली होती है जिस पर काले रंग से चिन्ह बनाये जाते हैं |

कुछ चेतावनी चिन्ह निम्न प्रकार हैं :-

Warning signs

4. सूचनात्मक सुरक्षा चिन्ह | Informational Safety signs

इन चिन्हों द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचना उपलब्ध की जाती है |

इन चिन्हों की पृष्ठभूमि वर्गाकार तथा हरी होती है जिस पर सफ़ेद रंग से चिन्ह बनाये जाते हैं | ये चिन्ह सफ़ेद पृष्ठभूमि पर लाल रंग से भी बनाये जा सकते हैं |

कुछ सूचनात्मक चिन्ह निम्न प्रकार हैं :-

Informational signs
itiale.in

Related

Leave a Comment