छत के पंखे का परिपथ एक साधारण परिपथ है तथा इसे आसानी से बनाया जा सकता है | छत के पंखे का परिपथ एक सामान्य सॉकेट के परिपथ के समान ही होता है | इसमें न्यूट्रल तार को पंखे के किसी एक तार से जोड़ा जाता है तथा फेज के तार को स्विच व रेगुलेटर के माध्यम से पंखे के दूसरे तार से जोड़ा जाता है |
छत के पंखे के परिपथ को तैयार करने के लिए हमें निम्न सामान की आवश्यकता होती है :- 1. छत का पंखा 2. सीलिंग रोज 3. रेगुलेटर 4. एक पोल का स्विच 5. तार
छत के पंखे के परिपथ को उपरोक्त चित्र में दर्शाया गया है | इस परिपथ में काला तार न्यूट्रल तार को इंगित करता है तथा लाल तार फेज तार को इंगित करता है |